महिला सीनियर एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शहर की महिला क्रिकेटर सोनिया व मुस्कान मलिक ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सोनिया झारखंड टीम का हिस्सा हैं । मुस्कान उत्तर प्रदेश टीम से खेल रही हैं।
अब्दुल क्रिकेट एकेडमी की इन खिलाड़ियों के कोच अब्दुल जब्बार ने बताया कि लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम सूरत में झारखंड टीम की खिलाड़ी सोनिया ने त्रिपुरा के खिलाफ 119 गेंद पर 66 रन की शानदार पारी खेली। झारखंड ने 218 रन बनाए। जवाब में उतरी त्रिपुरा 149 रन पर आउट हो गई। झारखंड ने 69 रन से मैच जीत लिया।
उन्होंने कहा कि सवाई मान सिंह स्टेडियम जयपुर में उत्तर प्रदेश टीम की कप्तान मुस्कान मलिक ने महाराष्ट्र के खिलाफ 80 गेंद पर 43 रन बनाकर हिट विकेट हो गई। मुस्कान ने पिछले मैच में अर्द्धशतक जमाया था। उत्तर प्रदेश ने चार विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में उतरी महाराष्ट्र 187 रन पर सिमट गई। उत्तर प्रदेश ने 13 रन से मैच जीत लिया। ब्यूरो
सोनिया।- फोटो : CITY OFFICE