फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटः पंजाब को हराकर मेरठ सेमीफाइनल में

विज्ञापन
महुआखेड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाते मेरठ टीम के खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सांगवान चैलेंजर ट्रॉफी फॉर यूरो कप (अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट) में मेरठ ने स्पर्श, ओसो के अर्द्धशतक व दमनदीप की घातक गेंदबाजी की बदौलत पंजाब को 95 रन से हराया। इस जीत से मेरठ टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

मंगलवार को अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान (महुआ खेड़ा) पर मेरठ ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 192 रन बनाए। स्पर्श सिंह ने 62 रन व ओसो सिंघल ने 54 रन की पारी खेली। पंजाब की तरफ से राजेश बघेल ने तीन व मुकेश यादव ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी पंजाब की टीम 23.3 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। सागर कल्यान ने 26 व संजय सहारन ने 20 रन बनाए। मेरठ के गेंदबाज दमनदीप सिंह ने छह विकेट झटककर पंजाब टीम की कमर तोड़ दी। मेरठ ने पंजाब को 95 रन से हरा दिया।
घातक गेंदबाजी के लिए दमनदीप को मैन ऑफ द मैच अनिल चौधरी व शशिकांत तिवारी ने दिया। अंपायरिंग रिजवान खान व सौरभ चौधरी, स्कोरिंग कुमारी नीरज व सूरज कुमार ने की। इस अवसर पर टूर्नामेंट सेक्रेटरी अर्जुन सिंह फकीरा, कलरव अग्रवाल, पवन गुप्ता, मसूदुज्जफर अमीनी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें