फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: थाने के सामने शव रखकर किया हंगामा, टक्कर मारने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली बदलने का लगाया आरोप

Sat, 02 Mar 2024 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने थाने में शव को रखकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि टक्कर मारने वाली ट्रैक्टर-ट्राली को बदल दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ तहरीर देकर घटना का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
हंगामे के दौरान थाने में मौजूद आक्रोशित लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 फरवरी की शाम गांव खेड़ा नरायन सिंह के पास आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में 1 मार्च को मृतक के परिवार वालों ने थाने के सामने शव रखकर हंगामा किया। इन लोगों का आरोप था कि टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्राली को बदल दिया गया है। करीब चार घंटे तक यह लोग हंगामा करते रहे। हालांकि कुछ लोगों ने परिवार वालों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


हंगामे के दौरान थाने पर मौजूद थाना बरला के गांव नगला खारी निवासी मृतक योगेश के पिता शांतिदेव और घायल रघुवीर के परिवार वालों का कहना था कि जीटी रोड स्थित गांव खेड़ा नरायन सिंह व नानऊ नहर पुल के बीच ट्रैक्टर की टक्कर लगने से हुई मौत और एक के घायल होने के बाद वह लोग पोस्टमार्टम हाउस और अस्पताल में थे।

इसी बीच सुबह थाना पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को बदलवा दिया। चार घंटे हंगामे के बाद मृतक के पिता की ओर से टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर का नंबर खोलते हुए चालक के खिलाफ तहरीर देकर घटना का मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें