एएमयू को अल्पसंख्यक स्वरूप दिलाने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने की मांग छात्र एवं शिक्षकों ने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से की है। गुरुवार को नई दिल्ली में एएमयू छात्र एवं शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल मुलायम सिंह यादव से मिल। छात्रों का कहना था कि वह केंद्र सरकार पर दबाव बनाए कि एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप के समर्थन में फ्रेश हलफनामा दायर करे।
सर सैयद माइनोरिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने बताया कि मुलायम सिंह यादव ने सकारात्मक रुख दिखाया और एएमयू को सहयोग देने की आश्वासन दिया। एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सैयद मसूद उल हसन ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वे संसद में अल्पसंख्यक स्वरूप का मामला उठाएंगे और केंद्र की नीति का विरोध करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में एमएलसी आशु मलिक, डॉ. मो. शाहिद, डॉ. अयुब शहाब, डॉ. जरार, शारिक खान, मुफ्ती सलीम, उस्मान खान, मुबश्शिर जमाल आदि शामिल थे।
गंगा एवं हाईडल कॉलोनी से एएमयू को परेशानी
गंगा कैनाल कॉलोनी एवं हाईडल कॉलोनी से एएमयू को सुरक्षा एवं लॉ आर्डर की समस्या होती है। यह शिकायत सर सैयद माइइनोरिटी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से की और दोनो कॉलोनी को एएमयू को सौंपने की मांग की।
घरेलू क्या किसान रेट पर देंगे बिजली
छात्रों ने मुलायम सिंह यादव से कहा कि एएमयू को व्यवसायिक दर पर बिजली दी जा रही है, जबकि बीएचयू को घरेलू दर पर दी जाती है। छात्र नेता परवेज सिद्दीकी ने बताया कि सपा अध्यक्ष ने कहा कि एएमयू को किसानों को दिए जाने वाले रेट पर बिजली देंगे।