फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखाझील में सारस ने बसाया परिवार

विज्ञापन
शेखाझील में जलकुंभी के बीच रखे सारस के अंडे। - फोटो : HARDUAGANJ
विज्ञापन
जलाली कस्बे के निकट स्थित पक्षी विहार शेखा झील की आवोहवा राजकीय पक्षी सारस क्रेन को खूब रास आ रही है। अपना कुनबा बढ़ाने के लिए इस पक्षी ने यहां आशियाना बनाया है। जिनमें एक जोड़े ने परिवार भी बसाया है। इसे लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

शेखा झील के नेचर गाइड इशाक मोहम्मद ने बताया कि सारस क्रेन वहीं घोंसले बनाते हैं, जहां भोजन पानी की निरंतर अनुकूलता होती है। शेखा झील पर कई सालों से सारस क्रेन के जोड़े प्रजनन कर घोंसला बनाते हैं। इस बार भी सारस क्रेन के एक जोड़े ने जल कुंभियों के बीच घोंसले में अपना परिवार बसाया है। सारस क्रेन के जोड़े ने दो अंडे दिए हैं, जिनकी देखभाल की जा रही है। इसे लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। झील की साफ सफाई के दौरान मनरेगा कर्मियों को अंडे दिखाई दिए थे। मोहम्मद इशाक ने बताया कि देश में मौजूद सारस क्रेन की कुल संख्या के 60 फीसदी सारस क्रेन उत्तर प्रदेश में हैं। यही कारण है कि सारस क्रेन प्रदेश का राजकीय पक्षी भी है। बीते कुछ वर्षों में सारस क्रेन के कुनबे में लगातार गिरावट आ रही है। इसे लेकर पक्षी प्रेमी, पर्यावरण प्रेमी वन्य अधिकारी चिंता में हैं। सारस क्रेन की गणना से लेकर उसके संरक्षण के लिए अलग अलग जिलों में टीमें बनाकर इनकी निगरानी भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें