फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सीवर लाइन से मकान में आई दरार, धरने पर बैठा परिवार

Wed, 23 Sep 2026 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
छर्रा अड्डा पुल के नीचे डाली जा रही सीवर लाइन के दौरान घर में आई दरारों को ​​दिखाती महिला।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
पुराना छर्रा अड्डा स्थित पंजाबी कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाने के दौरान मकान में दरारें आने के विरोध में मकान मालिक और उसके परिजन मंगलवार को धरने पर बैठ गए। परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद नगर निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने मकान का निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की।
विज्ञापन



मकान मालिक मुनेश कुमार यादव ने बताया कि उनका चार मंजिला मकान है, जिसमें भूतल पर दूध-मिठाई की दुकान और ऊपरी मंजिलों पर परिवार रहता है। आरोप है कि मकान के सामने सीवर लाइन के लिए गहरी खोदाई के बाद एक पिलर जमीन में धंस गया। इससे दीवारों में दरारें और फर्श बैठने की समस्या आ गई। सुरक्षा के मद्देनजर परिवार और दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

मुनेश ने करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का दावा करते हुए मकान सुरक्षित होने तक काम रोकने की मांग की। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि सीवर लाइन का काम करीब एक माह से चल रहा है। शिकायत पर सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में टीम भेजकर जांच कराई गई है। टीम ने परिजनों से बातचीत की है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें