फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोशाला में दयनीय हालत में गोवंश, सोशल मीडिया पर मदद की गुहार

Wed, 24 Jul 2024 04:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
गोशाला में मरणासन्न गाय को दिखाता युवक। स्रोत : वीडियोग्रैब।     - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांव चिंता की नगरिया स्थित गोशाला में मौजूद गोवंश दयनीत हालत में हैं। आरोप है कि महज जीने लायक सूखा चारा दिए जाने से यह गोवंश बेहद कमजोर हो चुके हैं और कुत्ते उन्हें नोच रहे हैं। किसी ने गोशाला में गोवंश की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एसडीएम ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही बीडीओ गोंडा को जांच कर तत्काल दोषियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन




वायरल वीडियो में कुछ युवक कह रहे हैं कि गोशाला में गोवंश को बाजरे की करब और सूखा चारा दिया जा रहा है। वह भी कम मात्रा में। गोवंश को उपचार भी नहीं मिल रहा। इससे बीमार गोवंश दम तोड़ रहे हैं, वहीं बुरी तरह से कमजोर गायों को कुत्ते नोचकर खा रहे हैं। बाद में उनके अवशेष गोशाला के पीछे फेंक दिए जाते हैं, जिससे हर समय दुर्गंध उठती है।



आरोप है कि गायों को गौशाला छोडने आने वालों से चारे आदि के पैसे एनजीओ द्वारा लिए जाते हैं लेकिन व्यवस्था के नाम पर सब शून्य है। गायों के लिए छांव , पानी आदि की भी उचित व्यवस्था नहीं है। उपचार के लिए पशु चिकित्सक भी नहीं आ रहे और ना हीं सफाई की कोई उचित व्यवस्था है। गांव निवासी व जाट महासभा के जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि कई बार पशु चिकित्सक को भी फोन पर सूचित किया गया लेकिन गोशाला के गोवंश को उनकी दयनीय हालत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन





मंगलवार शाम चार बजे मामला संज्ञान में आया था। तत्काल खंड विकास अधिकारी गोंडा को आदेशित किया गया है कि पंचायत सचिव को भेजकर जांच कराई जाए। मामले में जो भी दोषी है उन पर कार्रवाई की जाए। -शाश्वत त्रिपुरारी, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें