फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गोकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मौके से मिले अवशेष, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 28 Oct 2024 05:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगला गिरधारी मार्ग पर श्मशान के पास बंबा पर रात को कुछ लोग ग्रामीणों को दिखाई दिए। पास में पहुंचे तो गांव भमोरी बुजुर्ग निवासी फरीद पुत्र जलील व गांव का चौकीदार छोटे पुत्र बैनीराम एवं एक अन्य  धारदार हथियारों के साथ मौजूद थे। आरोप है कि वे गोकशी का  काम कर रहे थे।
विज्ञापन
गोकशी की सूचना पर थाना कोतवाली छर्रा में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना छर्रा क्षेत्र के गांव भमोरी बुजुर्ग में गोकशी की सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला। हालांकि मौके से अवशेष मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव भमोरी बुजुर्ग में नगला गिरधारी के महाराज सिंह पुत्र हप्पू अपने खेत पर जा रहा था। जानवर की आवाज आने पर उन्हें शक हुआ। नगला गिरधारी मार्ग पर श्मशान के पास बंबा पर 27 अक्तूबर की रात को कुछ लोग ग्रामीणों को दिखाई दिए। पास में पहुंचे तो गांव भमोरी बुजुर्ग निवासी फरीद पुत्र जलील व गांव का चौकीदार छोटे पुत्र बैनीराम एवं एक अन्य  धारदार हथियारों के साथ मौजूद थे। 

जांच को भेजे अवशेष
आरोप है कि गोकशी का  काम कर रहे थे। युवक ने थाना कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। क्षेत्राधिकारी महेश कुमार कोतवाली पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख तीनों भाग गए। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए तीनों के ठिकानों पर दी है, लेकिन तीनों को कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर मिले अवशेषों की जांच के लिए पशु चिकित्सालय के लिए भेज दिया है। 

गोकशी की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची है। मौके से अवशेषों को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। घटना की तहरीर मिल चुकी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अवशेषों की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। बताया जा रहा है गांव का चौकीदार भी इस घटना में शामिल है। - महेश कुमार, क्षेत्राधिकारी,छर्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें