फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में गाय की शवयात्रा निकालने पर 150 लोगों पर मुकदमा

Sat, 23 May 2020 06:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
लॉकडाउन का उल्लंघन... - फोटो : ANI
विज्ञापन

गांव मैमड़ी में बृहस्पतिवार को गाय की शवयात्रा निकालने पर महिला व पुरुष सहित करीब डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार शवयात्रा में करीब सौ महिलाएं व पचास पुरुष शामिल हुए थे।

विज्ञापन


गांव मैमड़ी निवासी दिनेश चन्द्र शर्मा की गाय की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। ग्रामीणों ने गाय को दफन करने की योजना बनाई। शवयात्रा निकालने का भी फैसला कर लिया। शवयात्रा में करीब 150 लोग शामिल हुए।

गांव के ही किसी व्यक्ति ने लॉकडाउन में गाय की शवयात्रा निकालने की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख शवयात्रा में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने गाय का शव जेसीबी मंगाकर दफन करा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दिनेशचन्द्र शर्मा, रूपेशचन्द्र शर्मा, सतीशचन्द्र, भूरा, रावेन्द्र, दलवीर, जतिन, अमर सिंह, इक्का, सौनू, दीपक, गुड्डू ,राकेश , मौनू व सोनिया, जलधारा, शांति, नेमवती, गायत्री, शीला, बतासो, चांदनी, अंगूरी, निवासीगण मैमड़ी सहित 90 अज्ञात महिला और 35 अज्ञात पुरुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें