फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोमाता के सम्मान में 14 दिसंबर को लखनऊ कूच करेंगे गोभक्त

Mon, 28 Sep 2026 03:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
सिंगारपुर स्थित केशव धाम में आयोजित कार्यक्रम शामिल संत और महंत। - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गोपालन मंत्रालय की स्थापना की मांग के लिए संतों और गोभक्तों ने आंदोलन का एलान किया है। इसके लिए 14 दिसंबर को लाखों की संख्या में गोभक्त लखनऊ पहुंचकर सरकार पर गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए दबाव बनाएंगे।
विज्ञापन


रविवार को सिंघारपुर स्थित केशव सेवा धाम में जुटे संतों और गो भक्तों ने हुंकार भर दी है। कहा कि यदि लखनऊ में बात नहीं बनी तो फिर बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन करेंगे। सभी गोभक्तों ने संकल्प लिया है कि वह अब गोमाता पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।


वृंदावन से आए गोपेश्वर कृष्ण दास महाराज ने कहा कि गो सम्मान आह्वान के माध्यम से गोमाता के संरक्षण के लिए समाज को एकजुट किया जा रहा है। स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों में गोमाता का विशेष स्थान है और उनके संरक्षण के लिए समाज को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


महंत विनयनाथ, आरएसएस के विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग सेवा प्रमुख मनवीर सिंह, महानगर संघचालक अजय सराफ, राजनारायण सिंह, गोपाल वार्ष्णेय, कृष्णा गुप्ता, कविता, मनोज शर्मा और उमेश सरकोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें