जनपद में दस दिन बाद कोरोना की दस्तक हुई है। सोमवार को पला साहिबाबाद क्षेत्र के एक 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक प्राइवेट लैब में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। दस दिन पहले जनपद कोरोना मुक्त हो गया था। अंतिम केस 10 मार्च को मिला था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया की संपर्क में आए लोगों का नमूना जांच के लिए लिया जाएगा। ब्यूरो