जनपद में लगातार 13वें दिन कोरोना संक्रमित का केस सामने नहीं आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं। लगातार 28 दिन तक नया केस नहीं मिलने पर जनपद को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया जाएगा। मंगलवार को जनपद में 6151 लोगों की जांच की गई।
कोरोना जांच के लिए विशेष अभियान 16 जुलाई से
कोरोना वायरस की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 जुलाई से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें भीड़भाड़ वाले बाजार एवं ट्रेड को लक्षित कर जांच की जाएगी। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि 16 अप्रैल को धकेल, सब्जी, फल विक्रेताओं आदि का नमूना लिया जाएगा। यह अभियान 25 जुलाई तक चलेगा।