फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में कोरोना का एक भी सक्रिय केस नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इस खबर का पढ़कर आप भी खुशी महसूस करेंगे। आखिर 15 महीने बाद यह सुनहरा दिन आया है। जनपद में कोरोना वायरस का अब एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। लगातार 28 दिन तक एक भी केस नहीं निकलने पर कोरोना मुक्त जिला घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन जुलाई से जनपद में कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। बुधवार को 8 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। इसी के साथ जनपद में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। आईएचआईपी के जिला प्रबंधक पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि 8 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही जनपद में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। अप्रैल 2020 में जनपद में कोरोना का पहला केस सामने आया था। पिछले 15 महीने में यह पहला अवसर है, जब जनपद में कोरोना के एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि यह खुशी की बात है। स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, नगर निगम सहित तमाम विभागों एवं यहां की जनता के सहयोग से यह सफलता मिली है। आगे भी लोग सतर्क रहें तो हमलोग जरूर कोरोना को हरा देंगे। उन्होंने कहा कि लगातार 28 दिन तक कोई केस नहीं मिलने पर जनपद को कोरोना मुक्त घोषित करने का प्रावधान है। इसलिए जनपद को अभी कोरोना मुक्त घोषित नहीं किया जा सकता है। ट्रेकिंग एवं ट्रेसिंग का कार्य आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

अब तक संक्रमित मरीज - 21275
स्वस्थ हो चुके मरीज - 21167
अब तक जांच - 1086576
अब तक मौत - 108
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें