27 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इसी के साथ अब तक संक्रमितों की संख्या 10 हजार की सीमा रेखा पार कर चुकी है। वर्तमान समय में 338 लोग सक्रिय हैं। 53 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 9613 है। 3 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।
जेएन मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल अस्पताल, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में शुक्रवार को 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।