जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज मिला। बृहस्पतिवार को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या अब पांच है, जबकि 25 हजार 514 लोग अब तक कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि स्वर्ण जयंती नगर स्थित कावेरी वाटिका में एक संक्रमित मिला है। उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की कोविड जांच कराई जा रही है। संवाद