फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बेपरवाह हो रहे लोग, बढ़ रहा कोरोना का खतरा

विज्ञापन
रेलवे रोड बाजार में बिना मास्क के घूम रहे लोग । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना काल में जो लोग संक्रमण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग कर रहे थे, अब वही लापरवाह हो गए हैं। कोरोना की चौथी लहर ने देश में दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर में कोरोना धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। अलीगढ़ से एनसीआर करीब होने के कारण यहां भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। लेकिन, लोग इस खतरे को लेकर सजग नहीं हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की चौथी लहर की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। संक्रमण की रोकथाम के लिए समुचित व्यवस्था को परखा जा रहा है। दूसरी ओर लोग महामारी को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। बुधवार को शहर में लोग बिना मास्क के सड़कों पर नजर आए। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। शहर के रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन, गांधी पार्क बस स्टैंड, मैरिस रोड, केला नगर, दोदपुर, ऊपरकोट आदि बाजारों में लोग बिना मास्क लगाए सड़कों पर घूम रहे थे। अलीगढ़ से रोजाना करीब 20 हजार लोग दिल्ली-एनसीआर रीजन जाते हैं। ऐसे में जिले में भी संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें