फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: चाकलेट दिलाने के बहाने रिश्ते के मामा ने मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी दबोचा

Sun, 17 Mar 2024 10:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

माता-पिता अपनी बेटी को अपनी देवरानी की सुपुर्दगी में देकर काम पर गए थे। घर पर देवरानी का भाई आया हुआ था। मासूम को अकेले देखकर चाकलेट दिलाने का बहाना बनाकर आरोपी मासूम को खाली पड़े प्लांट में ले गया। वहां पर मासूम से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोधा थाना अंतर्गत 17 मार्च की शाम करीब छह बजे ब्लॉक के समीप एक कॉलोनी में रिश्ते के मामा ने छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


थाना बन्ना देवी क्षेत्र पीड़ित मासूम का परिवार रहता है। 17 मार्च की सुबह माता-पिता अपनी बेटी को अपनी देवरानी की सुपुर्दगी में देकर काम पर गए थे। घर पर देवरानी का भाई आया हुआ था। मासूम को अकेले देखकर चाकलेट दिलाने का बहाना बनाकर आरोपी मासूम को खेरेश्वर चौकी क्षेत्र में ब्लॉक के समीप एक कॉलोनी में खाली पड़े प्लांट में ले गया। वहां पर मासूम से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस पर मासूम ने चीख-पुकार मचाई, तो राहगीर वहां पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सीओ गभाना शुभेंदु सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को 18 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें