फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शराब पीने के दौरान हुए विवाद में ममेरे भाई को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भमरौला में मुर्गी फार्म पर शराब पीने के दौरान किसी बात पर हुई कहासुनी में एक युवक ने अपने ममेरे भाई के सिर में गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि भमरौला के बाहर भूरा का मुर्गी फार्म है। मुर्गी फार्म पर ऐंचना निवासी कन्हैया व उसका ममेरा भाई जयप्रकाश निवासी चंदन विहार नांगलोई दिल्ली काम करते हैं। शुक्रवार की शाम को दोनों ने फार्म पर एक साथ बैठकर शराब का सेवन किया। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कन्हैया ने अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी, इसमें जयप्रकाश के सिर में गोली लग गई।

गोली की आवाज पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुुलिस ने घायल को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर गंभीर हालत होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। फारेंसिक व डाग स्क्वाड टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। सीओ धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी मौके से फरार है, पिस्टल को मौके से बरामद किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें