फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की मासूम से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

Tue, 14 May 2013 01:21 PM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में लोधा क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपनी तीन वर्षीय चचेरी बहन से ही दुष्कर्म कर डाला।
विज्ञापन


घटना के समय बच्ची की मां गांव के एक मकान में हो रहे खोइया (वैवाहिक कार्यक्रम) में शामिल होने गई थी। सुबह बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस संबंध में चचेरे भाई और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर, बच्ची की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

घटना रविवार देर रात की है। लोधा क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन वर्षीय बच्ची का ड्राइवर पिता इन दिनों शहर से बाहर गया हुआ है।

रविवार को गांव से एक बारात गई थी और उस घर में खोइया हो रहा था। बच्ची की मां खोइया में शामिल होने गई थी। घर में चार बच्चे सो रहे थे।

रात करीब दो बजे ड्राइवर के छोटे भाई का 25 वर्षीय विवाहित बेटा नशे में उनके घर में घुस गया और उसने पहले ड्राइवर की 12 वर्षीय बड़ी बेटी को जगाकर खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस हरकत पर बच्ची दौड़कर मां के पास चली गई और उससे शिकायत की। कुछ देर बाद जब बड़ी बेटी मां के साथ लौटी तो आरोपी को अपने घर से निकलते देखा।

मां ने अंदर जाकर देखा तो तीन वर्षीय बेटी खून से लथपथ पड़ी थी। खबर पर आसपास वाले इकट्ठे हो गए और गांव से ही डॉक्टर बुलाया गया।

शुरूआती उपचार देकर बच्ची को महिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार व परीक्षण के बाद बच्ची संग रेप की पुष्टि हुई है।

इस खबर पर एसपी सिटी दयानंद मिश्रा, एसओ लोधा भी आ गए। एसओ लोधा के अनुसार इस संबंध में बच्ची के चचेरे भाई व उसके एक दोस्त को नामजद करते हुए तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें