फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गभाना: खेत में पानी कटने को लेकर चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या, हमलावर मौके से फरार, परिवार में छाया मातम

Mon, 09 Nov 2026 03:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रेशमपाल सिंह के तीसरे भाई भंवरपाल सिंह के खेत का पानी विजेंद्र के बेटे अर्जुन के खेत में चला गया था। इसी बात पर अर्जुन और उसके बेटे अनुज ने रेशमपाल सिंह के घर आकर गाली-गलौज की थी। उन्होंने दीपक और धीरज की पिटाई भी की थी, जिससे उन्हें चोटें आई थीं।
विज्ञापन
सोमवीर सिंह उर्फ सोनू की हत्या के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना के गांव भूपाल नगलिया में सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे खेत में पानी कटने के पुराने विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने चचेरे भाई सोमवीर सिंह उर्फ सोनू को लाठी-डंडों और लोहे की रोड से पीटा। हत्या के बाद हमलावर मौके से भागने में सफल रहे, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मृतक सोमवीर सिंह उर्फ सोनू (40) दिल्ली में बिजली मिस्त्री था। वह दिवाली पर रविवार रात करीब आठ बजे गांव आया था। पिता रेशमपाल सिंह ने बताया, अर्जुन ने रविवार रात भी गाली-गलौज की थी। पुलिस को सूचना दी गई, पर मामला शांत हो गया। सोमवार सुबह सोमवीर घर पर खराब सबमर्सिबल पंप ठीक कर रहा था। किसी सामान की जरूरत पर वह घर से बाहर निकला। बाहर घात लगाए अर्जुन, प्रदीप और अनुज ने उसे पकड़ा। उन्होंने लाठी-डंडों और लोहे की रोड से सोमवीर को पीटा। सोमवीर भागकर पास के घेर में गया, पर हमलावरों ने वहां भी पीटा। शोर सुनकर परिजन दौड़े, हमलावर भाग गए। लहूलुहान सोमवीर को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
विज्ञापन

खेत में पानी को लेकर चल रहा था विवाद
करीब डेढ़ महीने पहले 16 सितंबर को रेशमपाल सिंह के तीसरे भाई भंवरपाल सिंह के खेत का पानी विजेंद्र के बेटे अर्जुन के खेत में चला गया था। इसी बात पर अर्जुन और उसके बेटे अनुज ने रेशमपाल सिंह के घर आकर गाली-गलौज की थी। उन्होंने दीपक और धीरज की पिटाई भी की थी, जिससे उन्हें चोटें आई थीं। इस मामले में 8 अक्तूबर को दीपक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तब शांति भंग की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना पर इलाका पुलिस और एएसपी /सीओ सृष्टि जैन घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलित किए। मृतक की मां गुडिया, पत्नी साधना, बेटियां इच्छा, परीक्षा और बेटा गोलू का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के भाई धीरज के उसी सुबह एक बेटी भी पैदा हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें