फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फेसबुक पर दोस्ती के बाद की कोर्ट मैरिज, गर्भवती कर हुआ गायब, सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Jul 2023 09:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सात महीने पहले दीपक ने उसके साथ त्रिपुरा में कोर्ट मैरिज की और उसे पत्नी बनाकर साथ ले आया। पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी के बाद दीपक बिना बताए चला गया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा की युवती से सात महीने पहले कोर्ट मैरिज करने वाले सिपाही की खोजबीन के लिए अब अलीगढ़ पुलिस से मदद ली जाएगी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिपाही के लापता होने के बाद खानाबदोश जिंदगी जी रही युवती को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की पहल पर सरकारी आवास व मेस में मुफ्त भोजन की सुविधा मिली है।

विज्ञापन


नॉर्थ त्रिपुरा के रानीबारी की युवती के मुताबिक फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती वर्ष 2020 में अलीगढ़ जनपद के नगला कुंजी थाना गोंडा निवासी दीपक कुमार से हुई थी। इस बीच दीपक का चयन सिपाही पद पर हो गया। दीपक की तैनाती कौशाम्बी पुलिस लाइन में है। 

सात महीने पहले दीपक ने उसके साथ त्रिपुरा में कोर्ट मैरिज की और उसे पत्नी बनाकर साथ ले आया। पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी के बाद दीपक बिना बताए चला गया। सिपाही दीपक के बिना सूचना गायब होने पर तीन जुलाई को आरआई ने रपट लिखाई। सीओ सिटी अभिषेक सिंह का कहना है दीपक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ पुलिस से संपर्क कर उसे बुलाने का प्रयास किया जाएगा। उधर पीड़िता युवती का कहना है वह गर्भ से है। अगर उसके मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो उसे मजबूर होकर अदालत में भरण-पोषण के लिए वाद दायर करना पड़ेगा। वह अब किसी समाजसेवी संगठन की तलाश में है जो उसका साथ दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें