भ्रष्टाचार विरोधी सेना तथा राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार आरोप है कि सांसद सतीश गौतम ने 3 और 4 अक्टूबर 2023 को पंडित केशव देव गौतम को डराने-धमकाने के लिए अपने गुर्गों को भेजा था।
अलीगढ़ विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने सांसद सतीश गौतम को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
लोकसभा 15 अलीगढ़ के पूर्व प्रत्याशी, भ्रष्टाचार विरोधी सेना तथा राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार आरोप है कि सांसद सतीश गौतम ने 3 और 4 अक्टूबर 2023 को पंडित केशव देव गौतम को डराने-धमकाने के लिए अपने गुर्गों को भेजा था।
इसके बाद, 2 नवंबर 2023 को सांसद के शूटरों द्वारा पंडित केशव देव गौतम के घर पर कथित तौर पर गोली चलवाई गई। इस जानलेवा हमले में पंडित केशव देव गौतम और उनके परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे थे। इसी प्रकरण में न्यायालय ने सांसद सतीश गौतम को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए 18 सितंबर 2026 को होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।