फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पीएम को दंपती भेंट करेंगे छह किलो का ताला, श्रीराम मंदिर के लिए बना रखा है 400 किलो का दूसरा ताला

Tue, 12 Sep 2023 03:51 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

दंपती ने बताया कि 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन हैं। उन्होंने करीब छह किलोग्राम वजन का एक दूसरा ताला बनाया है, जिसे वे 14 सितंबर को दिल्ली में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के श्रीराम मंदिर के लिए अलीगढ़ के ज्वालापुरी के पांच नंबर गली निवासी ताला कारीगर सत्यप्रकाश शर्मा एवं उनकी पत्नी रुक्मिणी शर्मा ने 400 किलोग्राम का ताला बनाया है। जिसे सौंपने के लिए दंपती ने सोमवार को बी-दास कंपाउंड पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास महाराज से मुलाकात की। उन्हें ताले की चाबी दिखाई और महंत का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन


पीएम मोदी को देंगे जन्मदिन पर तोहफा 
दंपती ने बताया कि 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन हैं। उन्होंने करीब छह किलोग्राम वजन का एक दूसरा ताला बनाया है, जिसे वे 14 सितंबर को दिल्ली में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 किलो का है ताला
दंपती का दावा है कि अयोध्या के लिए भेंट किए जाने वाला दुनिया का सबसे वजनी ताला है। जिसकी तीन फिट चार इंच लंबी चाबी तीस किलोग्राम की है। इसे बनाने में सत्यप्रकाश के साले शिवराज और उनके बच्चों ने भी मदद की है। इस ताले को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें