फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बरामदे की छत गिरने से मलबे में दबकर बच्ची सहित दंपती घायल, अस्पताल में भर्ती

Mon, 08 Aug 2022 08:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजकुमार अपनी पत्नी भावना और भतीजी रश्मि के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। बारिश के कारण बरामदे की छत गिर गई। जिसके मलबे के नीचे दबकर तीनों घायल हो गए। परिजनों ने तीनों को अकराबाद स्थित सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विजयगढ़ के गांव नगला रानी में गिरी मकान की छत। - फोटो : VIJAYGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत भिनौली के माजरा नगलारानी में बारिश के कारण रविवार तड़के घर के बरामदे की छत गिरने से बच्ची सहित दंपती घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से महिला को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार रात गांव निवासी राजकुमार अपनी पत्नी भावना और भतीजी रश्मि के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। पत्नी भावना गर्भवती है। रविवार तड़के बारिश के कारण बरामदे की छत गिर गई। जिसके मलबे के नीचे दबकर तीनों घायल हो गए। परिजनों ने तीनों को अकराबाद स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से भावना को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

गंगीरी के गांव बूढागांव में घर की छत गिरी
गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव बूढागांव निवासी निशा बेगम पत्नी जाविद खां शनिवार की शाम अपने घर में परिवार के साथ सो रहीं थी। शनिवार रात ढाई बजे के आसपास तेज बारिश में घर की दीवार व छत गिर गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। परिजनों ने घर गिरने की सूचना पुलिस को भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें