दिल्ली से अलीगढ़ आए दंपती का बैग चोरी कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गया। बैग में 25 हजार नकद, एसबीआई एटीएम कार्ड, एक मोबाइल समेत अन्य सामान था। बदमाश ई-रिक्शा से बैग उड़ा ले गया। थाना बन्नादेवी क्षेत्र सारसौल इलाके के एच-91 की घटना है।
गुरुवार को दंपती दिल्ली से अलीगढ़ आने के बाद अपने गंतव्य को जाने के लिए ई-रिक्शा लिया। बदमाश ई-रिक्शा से बैग लेकर फरार हो गया।