फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: संदिग्ध हालत में गोली लगने से दंपती की मौत, मौके पर मिला तमंचा, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 08 Aug 2022 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद कोतवाली इलाके के गांव नगला घनी में रविवार की मध्य रात्रि में गोली लगने से एक दंपती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोनों के शव वहां खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में गोली लगने से संदिग्ध हालत में दंपती की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सादाबाद कोतवाली इलाके के गांव नगला घनी में रविवार की मध्य रात्रि में गोली लगने से एक दंपती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 40 साल के राजेश पुत्र हरदम सिंह और उनकी पत्नी कुसुम रात्रि में अलग-अलग चारपाई पर सोए थे। 

इसी दौरान वहां फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। दोनों के शव वहां खून से लथपथ पड़े थे। मौके पर तमंचा भी पड़ा मिला है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें