फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रोटी जलने पर पति से हुई कहासुनी, गले में फंदा लगाकर पत्नी ने दी जान

Mon, 08 Aug 2022 07:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पति की थाली में जली हुई रोटी पहुंची तो इसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हुआ और विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि गुस्से में आई महिला ने खुद को कमरे में बंद कर गले में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्वार्सी क्षेत्र के महेशपुर फाटक के पास शनिवार रात रोटी जलने के विवाद में महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। महेशपुर फाटक के पास साजिद खान परिवार के साथ रहते हैं। उनकी शादी 35 वर्षीय शबनम से 18 वर्ष पूर्व हुई थी। दंपती के एक बेटा व एक बेटी है। शनिवार रात शबनम खाना बना रही थीं। इस दौरान पति की थाली में जली हुई रोटी पहुंच गई।

विज्ञापन


इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ और विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि गुस्से में आई महिला ने खुद को कमरे में बंद कर गले में फंदा लगाकर जान दे दी। रात करीब 10 बजे हुई घटना के बाद 14 वर्षीय बेटी ने शोर मचाया तो गेट तोड़ा गया। अंदर फंदे पर शबनम का शव लटक रहा था। इस सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर संजय जायसवाल का अनुसार घरेलू विवाद में महिला ने यह कदम उठाया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। मायके वाले भी इस खबर पर यहां आ गए थे। उन्होंने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें