फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मेड़ के विवाद में दंपती को जमकर पीटा, छह घायल

Fri, 17 Nov 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मोहल्ला गढ़ी निवासी अब्दुल हसीन पुत्र अब्दुल लतीफ के अनुसार 17 नवंबर दोपहर वह अपनी पत्नी फूलबानो के साथ नगला नजीब अली स्थित खेत पर काम कर रहे थे। तभी पड़ोसी बुद्धसेन अपने परिवार के सात-आठ लोगों समेत लगभग 15 लोगों के साथ वहां आ धमका और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जलाली में हुए झगड़े में घायल व्यक्ति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलाली कस्बे के मजरा नगला नजीब अली में 17 नवंबर दोपहर मेड के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें आरोपियों ने एक पक्ष के लोगों की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसमें दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने सात नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। हालांकि, देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।

विज्ञापन


कस्बे में मोहल्ला गढ़ी निवासी अब्दुल हसीन पुत्र अब्दुल लतीफ के अनुसार 17 नवंबर दोपहर वह अपनी पत्नी फूलबानो के साथ नगला नजीब अली स्थित खेत पर काम कर रहे थे। तभी पड़ोसी बुद्धसेन अपने परिवार के सात-आठ लोगों समेत लगभग 15 लोगों के साथ वहां आ धमका और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया, जिसमें दंपती और बीच-बचाव में आए लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस ने तत्काल घायलों को मेडिकल कराने भेज दिया। लेकिन देर शाम तक तहरीर के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। मारपीट में एक पक्ष से फरजंद अली, अब्दुल रहीम, अब्दुल हसीन, आजाद, ऐजाद, फूलबानो आदि घायल हैं। थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल के अनुसार पीड़ित पक्ष की तहरीर मिली है जिसमें मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें