फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई में भ्रष्टाचार की गंदगी

Tue, 02 Jun 2015 01:40 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाले की सफाई में भ्रष्टाचार की गंदगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। शहर के नाला सफाई के काम में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इस बात की शिकायत नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने सोमवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा से की। अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे प्रदीप भंडारी ने नगर आयुक्त को बताया कि नगर निगम के कुछ अधिकारियों की मिली भगत से नाला गैंग सभी वार्डों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर रहा है। स्वच्छता वार्ड एक, दो, तीन में 30 कर्मचारियों की स्वीकृति है। चार, पांच, छह, सात में 35 कर्मचारी हैं। लेकिन अधिकारियों द्वारा 15 कर्मचारियों से ही काम कराया जा रहा है और कागजों पर पूरा भुगतान लिया जा रहा है। नाला गैंग के कर्मचारियों को रविवार को अवकाश प्रावधान है लेकिन उन्हें अवकाश भी नहीं दिया जाता है। अधिकारी सारे स्वच्छता वार्डों में दो मस्टरोल रखते हैं। प्रदीप भंडारी ने बताया कि जल्द ही ऐसे अधिकारियों के खिलाफ संघ आंदोलन करेगा। इस मौके पर विमल प्रेम, किशन चंदेल, राजकुमार चौहान, प्रह्लाद रागी, रवि राजे, गुड्डू बैंजी, नरेन चौधरी, राकेश चौहान, मनोज तस्वीर वाले, राजीव चौहान, लल्ला पहलवान आदि सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें