फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के कर्मचारी-अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड के अलीगढ़ के तीन अधिकारियों और एक कर्मचारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बीएसएनएल के पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला सचिव कायम सिंह यादव ने आरोप लगाते हुए मुख्य सतर्कता अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कायम सिंह द्वारा सौंपे तीन पन्नों के पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि निगम में कर्मचारी और अधिकारी लंबे समय से मलाईदार पटलों पर जमे हुए हैं। निगम के एक अधिकारी ने निगम के 40 लाख रुपये का गबन किया है। यह गबन सिद्ध भी हो चुका है। इसके बाद भी अधिकारी को बर्खास्त नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने निगम के अधिकारियों के लिए लगे वाहनों को लेकर भी सवाल खड़ा कि या है। आरोपों के अनुसार निगम के कर्मचारियों ने अपने निजी वाहनों को विभाग में अटैच करा दिया है, जिसकी एवज में वह मोटी रकम वसूल रहे हैं। पूरे पश्चिमी परिमंडल के इंजनों की मरंमत के काम का ठेका मेरठ कार्यालय से किया गया। मगर, अलीगढ़ के अधिकारियों ने यहां के लिए अलग से एक ठेकेदार को टेंडर दे रखा है, जिसकी एवज में लाखों का भुगतान किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य तरीकों से भी निगम को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें