फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले समस्याएं करो दूर, उसके बाद टूर

Fri, 12 Jun 2015 01:36 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले समस्याएं करो दूर, उसके बाद टूर
विज्ञापन

अलीगढ़। अध्ययन के लिए 12 जून को मनाली के लिए स्टडी टूर पर जाने के संबंध में नगर निगम के कुछ सभासदों ने टूर पर जाने से इनकार कर दिया है। पार्षद बाबा फरीद आजाद ने गुरुवार को नगर निगम पहुंच कर स्टडी टूर पर जाने से इनकार करने का पत्र सौंपा। पत्र में कहा है कि जब नगर निगम के पास हैंडपंप रिबोर कराने तक के पैसे नहीं हैं तो ऐसे में टूर के लिए मनाली जाना उनकी अंतरआत्मा स्वीकार नहीं करती है। वह जनता के साथ खड़ा होना पसंद करेंगे। इसी तरह नगर निगम कार्यकारिणी बोर्ड के उपसभापति और वरिष्ठ सभासद कुलदीप पांडे ने भी टूर से दूरी बनाई है। कुलदीप पांडे ने कहा है कि एक ऐसे समय जब पूरा शहर पानी और गंदगी से कराह रहा हो तब पहाड़ों की सैर पर जाना जनता के साथ धोखा होगा। इसी तरह पार्षद   हामिद अली, गुनीत मित्तल, ममता चौहान आदि सहित करीब एक दर्जन पार्षदों ने टूर का बायकाट कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें