फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फिर से होगी एंटीजन किट से कोरोना की जांच

Sun, 27 Dec 2020 12:38 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI
विज्ञापन
 कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोग अब एंटीजन किट से जांच करा सकते हैं। जिला प्रशासन ने शहर में यह व्यवस्था फिर से बहाल कर दी है। हालांकि, नियम-शर्ते तय करते हुए कहा गया है कि केवल उन्हीं संपर्कियों की एंटीजन किट से जांच होगी, जिनके लिए कोरोना कंट्रोल रूम से एलटी टीम को भेजा जाएगा। इसके अलावा शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी एंटीजन किट से जांच की जाएगी। वहीं, मलखान सिंह जिला अस्पताल, दीनदयाल चिकित्सालय में एंटीजन किट से जांच नहीं होगी।
विज्ञापन



 कलक्ट्रेट सभागार में हुई कोरोना की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कोरोना मरीज के घर के आसपास 200 मीटर दायरे में रहने वाले लोगों को जिला प्रशासन मरीज के संपर्कियों में गिन रहा है। इनकी जांच अभी तक आरटीपीसीआर सैंपल लेकर ही की जा रही थी। मगर, 26 दिसंबर से इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है।

अब इनकी जांच एंटीजन किट से सैंपल लेकर की जा सकती है, जिससे की हाथों-हाथ परिणाम दिया जा सके। बैठक में सीएमओ ने बताया कि विदेश से आने बाले व्यक्तियों में अभी तक कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। इस पर डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि विदेश आए व्यक्तियों को कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार होम क्वारंटीन किया जाए। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट उनकी निगरानी करें। 
विज्ञापन




इधर, कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि अलीगढ़ में 29 संक्रमित व्यक्तियों को अभी तक होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनकी निगरानी कंट्रोल रूम द्वारा की जा रही है। बैठक में एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम न्यायिक राकेश पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें