कोविड 19 हॉस्पिटल से घर लौटते लोगों को माला पहनाकर घर भेजते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस को पराजित कर एक बच्चा और तीन महिलाओं सहित शहर के 11 लोग अतरौली के 100 बेड के कोविड-19 हॉस्पिटल से अपने घर पहुंचे। हॉस्पिटल के डॉक्टर, नर्स एवं अन्य कर्मियों ने माला पहनाकर एवं ताली बजाकर संक्रमण मुक्त हुए लोगों को खुशनुमा माहौल में उनके घर विदा किया। यहां से 58 वर्ष की सराय हकीम की एक महिला चंद रोज पहले स्वस्थ होकर घर गई थी।
मंगलवार को घर जाने वालों में टनटनपाड़ा मंदिर वाली गली के 28 वर्षीय युवक, महमूदनगर का 22 वर्षीय युवक, कुरैशियानगली के 48 वर्षीय व्यक्ति, सराय हकीम का 7 वर्षीय बालक, सराय हकीम की 19 वर्षीय युवती, सराय हकीम के 52 तथा 47 वर्षीय व्यक्ति एवं 25 वर्षीय युवक, टनटनपाड़ा की 26 वर्षीय महिला, उस्मानपाड़ा का 15 वर्षीय लड़का एवं मामूदनगर की 20 वर्षीय युवती शामिल है।
ये लोग 2 मई, 6 मई और 7 मई को संक्रमित पाए गए थे। स्वस्थ होकर घर लौट रहे मरीजों ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना की और कहा कि यहां पर उनका पूरा ध्यान रखा गया। इस अवसर पर सीएचसी अतरौली के अधीक्षक डॉ. कुलदीप राजपुरी, सुमित वार्ष्णेय, सौरभ कुमार, सलीम अहमद, डॉ. अदिति यादव, डॉ. रूबी सिंह, सचिन कौशिक, संजय कुमार, शिव सिंह राघव, डॉ. लक्ष्मी पाठक, मगन चौहान, डॉ. सुरेंद्र सिंह, नेहा आदि उपस्थित थे।