फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कोरोना वायरस को लेकर पुलिस भी सतर्क, थानों में किया जा रहा दवा का छिड़काव

Sun, 15 Mar 2020 02:07 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ पुलिस कार्यालयों में दवा का छिड़काव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस विभाग ने भी सख्ती से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनि राज ने तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग के सभी कार्यालय और महानगर के थानों के लिए खास आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


उनके आदेश पर कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरह से नेस्तनाबूत करने के लिए एसएसपी कार्यालय सहित पुलिस विभाग के अन्य कार्यालय और महानगर के थानों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और दवा का स्प्रे किया जा रहा है।

दिल्ली में कोरोना वायरस से सतर्क दिख रही पुलिस
मालूम हो कि अलीगढ़ से पहले शनिवार को दिल्ली के 15 जिलों के सभी थानों में पुलिसकर्मी अपना बचाव करने के लिए मास्क का उपयोग करते दिखे। थाने पर आने-जाने वालों के लिए सैनिटाइजर भी रख दिया गया है।
विज्ञापन


देशभर में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने थाने व पुलिस चौकी पर एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। पुलिसकर्मी थाना परिसर में अब बगैर मास्क के नहीं बैठ रहे हैं। 

क्षेत्र में भी गश्त के लिए वह मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। अगर कोई पुलिसकर्मी जरा भी बीमार होता है तो उसकी जांच कराई जा रही है। थानेदार अपने थाना परिसर गेट पर सैनिटाइजर भी रखने का इंतजाम कर रहे हैं। 

यह सुविधा थाने आने वाले हर किसी शख्स को दी जा रही है। उधर, पुलिस कमिश्नर ने सभी डीसीपी को पत्र लिखकर अपने-अपने इलाकों के पुलिसकर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें