फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य राज्यों से आने वालों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन ने महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली और मध्य प्रदेश से आने वालों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है । इसके साथ ही उन्हें खुद को आइसोलेट करना भी होगा। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि इन राज्यों से आने वालों का कोरोना टेस्ट जिले के बॉर्डर/रेलवे जंक्शन/बस अड्डे पर ही किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य राज्यों से आने वालों का भी कोरोना टेस्ट अनिवार्य है। जिलाधिकारी के मुताबिक बाहर से आने वालों को अलीगढ़ आगमन के विषय में कोरोना कंट्रोल रूम के नंबर 0571-2420100, 05712420101 पर सूचना देनी होगी।
विज्ञापन

सभी सरकारी कोविड अस्पताल यथावत रहेंगे संचालित
कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए संचालित सरकारी कोविड अस्पतालों को यथावत रखा जाएगा। वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन इस पर काम कर रहा है।
दरअसल, कुछ दिन पहले कोरोना के मरीजों की घटती संख्या को देखते हुए जिले अतरौली, हरदुआगंज और छेरत कोविड अस्पताल को बंद करने पर विचार चल रहा था। जिले में दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, छेरत सीएचसी, हरदुआगंज सीएचसी, अतरौली सीएचसी में कोविड अस्पताल संचालित हैं। बीते साल मार्च में लॉकडाउन लगा था। इसके साथ ही कोविड मरीजों के लिए व्यवस्था की गई। सबसे पहले दीनदयाल अस्पताल और जेएन मेडिकल कालेज को तैयार किया गया। इसके बाद अतरौली, छेरत और हरदुआगंज में कोविड अस्पताल बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पताल बेड
हरदुआगंज 30
अतरौली 135
छेरत 235
दीनदयाल 300 से अधिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें