कोरोना वायरस से दस लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से चार यात्रा करके आए हैं, जबकि तीन लोग मथुरा से आए एक मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। जनपद में एक बार फिर से कोरोना का कहर शुरू हो गया है।
संक्रमित चार लोग गाजियाबाद और जयपुर से आए हैं। तीन लोग मरीज के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। मरीज मथुरा से आया था और संक्रमित है। संक्रमित लोगों में तीन अवंतिका फेस वन के निवासी हैं, जबकि दो लोग रमेश विहार कॉलोनी में रहते हैं।