कोरोना वायरस से इगलास का एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है, जबकि 17 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर चले गए हैं। जनपद में 66 सक्रिय मरीज हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। लक्षण के आधार पर मरीज को कोविड-19 अस्पताल या होम आइसोलेट किया जाएगा। परिजनों एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना जांच के लिए लिया जाएगा।
वहीं, दुबई से आए धौर्रा के व्यक्ति का नमूना जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। जनपद में स्ट्रेन मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी किसी तरह का रिस्क लेना नहीं चाहते हैं। जिस व्यक्ति में स्ट्रेन मिला है, वह दुबई से लौटा था। इसे देखते हुए विदेश से आए लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर है।