जिले में रविवार को कोरोना के छह केस पुष्ट हुए हैं। सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी के अनुसार जो छह केस मिले हैं, उनमें से पांच की पुष्टि दीनदयाल संयुक्त अस्पताल की लैब में हुई है, जबकि एक जट्टारी के बुजुर्ग की पुष्टि नोएडा के हॉस्पिटल में हुई है। इनमें दो किशोर और बाकी अधेड़ व बुजुर्ग हैं। इनके इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। ब्यूरो