फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के विकास कार्यों में गड़बड़ी पर दादों के प्रधान निलंबित, जांच में फंसे सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
परफार्मेंस ग्रांट से लाभांवित दादों ग्राम पंचायत के प्रधान रामेश्वर को विकास कार्यों में नौ लाख रुपये की वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पंचायत सचिव के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें कहा है कि बीएसए की जांच में खुलासा हुआ है कि हैंडपंप लगाने के काम में गड़बड़ी सामने आयी है। दादों ग्राम पंचायत के संजू यादव एवं शशांक कुमार ने डीएम से शिकायत करते हुए ग्राम निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। डीएम ने इस प्रकरण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जल निगम के सहायक अभियंता की संयुक्त टीम को जांच कराने का जिम्मा सौंपा गया था। टीम ने मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया। यहां करीब 15 लाख की गड़बड़ी पकड़ में आयी है। इस मामले में ग्राम प्रधान रामेश्वर एवं पंचायत सचिव राम बहादुर को नोटिस जारी किया गय था। नोटिस का जवाब मिलने पर समीक्षा की गई। जिसमें करीब नौ लाख रुपये से अधिक ही अनियमितताएं पाई गई है। उसी के बाद डीम ग्राम प्रधान को निलंबित करते हुए पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें