फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः थाईलैंड से वापस लौटे युवा दंपती को कोरोना वायरस की आशंका

Thu, 20 Feb 2020 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी की सालगिरह मनाने थाईलैंड गए युवा दंपती के कोरोनावायरस की चपेट में आने की आशंका है। उन्हें पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। रक्त, सीरम एवं स्लाब का नमूना ले लिया गया है, जिसे आज जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन


रामघाट रोड क्वार्सी निवासी युवा दंपति (क्रमश: 29 एवं 26 वर्ष) शादी की सालगिरह पर थाईलैंड घूमने गए थे। दोनो लोग सोमवार को थाईलैंड से वापस लौटेे हैं। युवक की पत्नी को गले एवं शरीर में दर्द है। बुखार एवं जुकाम से भी पीड़ित है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. शोएब ने बताया कि युवा दंपत्ति की शिकायत पर दोनो को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

रक्त, सीरम एवं स्लाब का नमूना ले लिया गया है। बृहस्पतिवार को जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि थाईलैंड में गर्मी बढ़ रही है। हवाई जहाज वातानुकूलित होता है। इसकी वजह से जुकाम, बुखार आदि होने की आशंका है। सही स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। युवक दवा कारोबारी है।
विज्ञापन


पहले भी दो लोग हुए थे भर्ती
कोरोना वायरस की आशंका के कारण नगला जमालपुर निवासी युवा दंपति को पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में कुछ दिन पहले भर्ती किया गया था। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दोनो मरीजों को वापस घर भेज दिया गया था। युवक चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। जबकि पत्नी साथ रहती थी।

अस्पताल में भर्ती युवक।- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें