फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : विधायक पुत्र एवं कांग्रेस नेता सहित 32 लोग संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
इगलास से भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी के 18 वर्षीय पुत्र कुनाल सहयोगी और कांग्रेस नेता मनोज सक्सेना सहित 32 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में सासनीगेट थाना क्षेत्र के एडीए कॉलोनी एवं अनवार टेलर की गली जमालपुर के 4-4 लोग शामिल हैं। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 1217 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज एवं प्राइवेट लैब से रिपोर्ट से सोमवार को 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पत्थरबाजार निवासी विधायक राजकुमार सहयोगी का 18 वर्षीय पुत्र कुनाल सहयोगी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, सासनीगेट थाना क्षेत्र के एडीए कॉलोनी एवं जमालपुर में कोरोना का कहर टूटा है। एडीए कॉलोनी की 74 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय पुरुष व 36 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 41 वर्षीय व्यक्ति कांग्रेस के नेता हैं। 74 वर्षीय महिला उनकी मां एवं 44 वर्षीय महिला उनकी पत्नी हैं। अनवार टेलर की गली जमालपुर में 1 साल की बच्ची और 24 साल की महिला के अतिरिक्त 26 और 56 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं। मेडिकल कॉलोनी का 45 वर्षीय व्यक्ति, शमशादनगर का 45 वर्षीय व्यक्ति, फिरदौसनगर का 30 वर्षीय युवक, दौरऊ गभाना की 25 वर्षीय महिला, अलीगढ़ का युवक, मेन रोड छावनी नौरंगाबाद का 15 दिन का बच्चा और 35 वर्षीय महिला, गंगापुरम की 6 साल की बच्ची, गलीनंबर 2 कृष्णानगर का 25 व 30 वर्षीय युवक, आगरा रोड मुकुंदपुर का 46 वर्षीय व्यक्ति, नगला राय सिंह जवां का 35 वर्षीय युवक भी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इसके अतिरिक्त क्वार्सी का 23 वर्षीय युवक, उस्मानपाड़ा का 34 वर्षीय युवक, धौर्रा माफी की 28 वर्षीय महिला, अवंतिका फेज-2 की 23 वर्षीय महिला, सराय रहमान जीटी रोड कोठीलंका का 40 वर्षीय युवक, प्रीमियर नगर बैंक कॉलोनी की 28 वर्षीय महिला एवं 2 साल का बालक, मदारगेट आगरा रोड का 6 साल का बच्चा एवं 34 वर्षीय महिला, मेहरा लोधा की 50 वर्षीय एवं एक अन्य महिला संक्रमण की चपेट में आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें