फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन संकट खत्म, 4134 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
नौरंगाबाद छावनी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर वैक्सीन लगवाते ठाकुर श्योराज सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जनपद में शनिवार को 4134 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। सभी सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों को लक्ष्य को देखते हुए टीका उपलब्ध करा दिया गया है। कोविशील्ड की 29 हजार डोज आने के बाद स्वास्थ्य विभाग महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोविशील्ड टीका खत्म होने के कारण जनपद में हायतौबा मच गई थी। हालांकि, शाम में कोविशील्ड की 29 हजार डोज आने से दो-तीन की समस्या दूर हो गई है। शनिवार को सुबह में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका पहुंचा दिया गया। प्राइवेट अस्पतालों को भी टीका उपलब्ध कराया गया। जनपद में 12816 लक्ष्य के विरुद्ध 4134 लोगों को टीका लगाया गया। 3860 लोगों को प्रथम डोज एवं 274 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि कोरोना संक्रमण एवं टीका को लेकर लोग अफवाह फैला रहे हैं। लोगों को इस अफवाह से गुमराह होने की जरूरत नहीं है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि लक्ष्य को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों को कोविशील्ड एवं कोवाक्सिन की डोज उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग लगवाएं टीका
आज ही मैंने कोविशील्ड की डोज महिला अस्पताल में लगवाई है। कोई परेशानी नहीं हुई है। सभी लोगों से आग्रह है कि टीका लगवा कर स्वयं को सुरक्षित बनाएं।
- नमिता अग्रवाल, टीकाकरण के बाद
मैं 48 वर्ष का हूं। टीका लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। कर्मचारियों का व्यवहार अच्छा था। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग टीका जरूर लगवाएं।
- सुभाषचंद, टीकाकरण के बाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें