फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में 7.58 लाख घरों का सर्वे, 1845 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के उद्देश्य से जिलेभर में चल रहे महाअभियान के सातवें दिन तक करीब 7 लाख 58 हजार घरों का सर्वे पूरा हो गया है। इस अवधि में जिले में खांसी, बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ से संबंधित 1845 मरीज सामने आए हैं। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि रविवार को 311 टीमों द्वारा 18363 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान 18 बीमार लोग मिले। 456 लोग बाहर से आए हुए मिले। उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल से पल्स पोलियो अभियान की तरह घर-घर सर्वे का कार्य जिले में चल रहा है।
विज्ञापन

त्वरित जांच के लिए आज किट आने की उम्मीद
कोरोना वायरस की त्वरित जांच के लिए आज अलीगढ़ में भी किट आने की उम्मीद है। शासन से हरी झंडी मिल गई है। सोमवार को स्वास्थ्यकर्मी लखनऊ जाएंगे। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि सोमवार को किट आने की उम्मीद है। कितनी किट आएगी, अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। किट से तुरंत रिजल्ट मिल जाएगा।
दो नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई
महानगर के दो नर्सिंग होम के खिलाफ प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की है। दोनो नर्सिंग होम के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। जांच के दौरान अनट्रेंड व बिना योग्यता वाले लोग उपचार करते पाए गए। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि दोनो नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें