फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में कोरोना रिकवरी दर 97 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस का कहर झेल रही जिले की जनता के लिए राहत भरी खबर है। अलीगढ़ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की (रिकवरी) दर 97 प्रतिशत के पार पहुंच गई है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इन आंकड़ों को लेकर उत्साहित है। मगर, डब्ल्यूएचओ और आईसीएमआर द्वारा दी गई वायरस के दूसरे चरण के घातक होने की चेतावनी को भी ध्यान में रखा जा रहा है। त्योहारी सीजन में अधिक सतर्क रहने की हिदायत जिलाधिकारी की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। अलीगढ़ में रिकवरी रेट प्रदेश में सबसे बेहतर है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और लगातार हाथ धोने या सैनिटाइजर को अपनी दिनचर्या में शामिल करके लोग इस वायरस को हरा सकते हैं। जल्द से जल्द अलीगढ़ को कोरोना मुक्त करने की दिशा में हर संभव प्रयास जारी हैं।
बाजारों में फिर चलेगा अभियान
कोरोना मरीजों की रफ्तार थमने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब इस बात की पुष्टि में लगा है कि वास्तव में वायरस का प्रभाव कम हुआ है या फिर लोग जांच नहीं करा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने बाजारों में फिर से रैंडम सैंपलिंग कराने का निर्णय लिया है। त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ को देखते हुए इसी सप्ताह से क्षेत्रीय मजिस्ट्रेटों की निगरानी में इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संबंधी आंकड़े
कुल मरीज 9341
अभी तक ठीक हुए 9074
सक्रिय मरीज 221
कुल जांचें 249782
लंबित परिणाम 602
प्रतिदिन सैंपलिंग 2 हजार से अधिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें