फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के सामुदायिक प्रसार का खतरा, फिर से बाजारों में होगी रैंडम सैंपलिंग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेटमें कोरोना महामारी को लेकर हुई बैठक को सम्बोधित करते डीएम चंद्र भूषण सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के सामुदायिक प्रसार के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाजारों में फिर से रैंडम सैंपलिंग कराने का निर्णय लिया है। बाजारों में भीड़भाड़ वाली दुकानों, ठेले वालों और सब्जी वालों का एंटीजन किट से टेस्ट कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटों को शहर और देहात में संबंधित तहसीलों के एसडीएम को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने मंगलवार को कोरोना की समीक्षा बैठक की। बैठक में कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि कोरोना को लेकर जिले में अभी तक 59200 संदिग्ध लोगों की कोरोना की जांच हुई है, जिसमें 2696 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें से 1947 ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 722 केस एक्टिव हैं। अलीगढ़ में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 72.21 प्रतिशत है। 19 जुलाई से अब तक 532 कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इसमें अब 261 एक्टिव केस होम आइसोलेशन में हैं। इन सभी की निगरानी की जा रही है। इस पर डीएम ने कहा कि जिले में फिर से लोगों की रैंडम सैंपलिंग होनी चाहिए।
भीड़भाड़ वाले बाजारों में दुकानदारों, ठेल वालों, सब्जी वालों का टेस्ट कराया जाए। इनमें उन लोगों को प्राथमिकता पर रखा जाए, जिनमें खांसी, बुखार, जुखाम जैसे लक्षण हैं। मंडी सचिव को भी उन्होंने निर्देश दिए कि वह मंडी परिसर में लोगों की जांच कराएं। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने सभी एसडीएम को उनकी संबंधित तहसील, शहर में एसीएम प्रथम व द्वितीय सहित सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम कोल को जिम्मा सौंपा है। बैठक में एसएसपी, एडीएम नगर/प्रशासन/वि.रा., सहायक नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, सीएमओ, उपश्रमायुक्त, डीपीआरओ, बीएसए, डीआईओएस आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें