फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा भाई कोरोना पॉजिटिव.. बड़े की हृदयाघात से मौत

विज्ञापन
जंगलगढ़ी में कोरोना पॉजेटीव मेराजुदीन के भाई की सदमे से हुयी मौत के बाद घर के बाहर जमा भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उस्मानपाड़ा की भाटियारन गली में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज के बड़े भाई की सोमवार दोपहर अचानक हृदयाघात से मौत हो गई। हालांकि, वह कोरोना पॉजिटिव भाई से करीब एक किमी दूर जंगलगढ़ी में रहता था। मगर इस तरह अचानक दूसरे भाई की मौत की खबर यह अफवाह बनकर उड़ गई कि बड़ा भाई भी कोरोना से मरा है। इस खबर पर हरकत में आई पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि वह हृदयाघात से मरा है। बाद में देर शाम उसके शव का शाहजमाल कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कराया गया। इधर, इनका तीसरा भाई मेरठ में फंसा हुआ है। वह अपने परिवार को लेने गया था, मगर लॉकडाउन के कारण वहीं फंसकर रह गया है।
विज्ञापन

वाकये के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव मरीज को परिवार वालों ने रविवार को जेएन मेडिकल कालेज में सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती कराया था। मेडिकल कालेज प्रशासन ने कोरोना संदिग्ध लगने पर जांच के लिए सैंपल लिया। सोमवार सुबह उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। परिवार वालों को जैसे ही यह जानकारी मिली तो उन्होंने अपने परिवारीजनों और रिश्तेदारों को जानकारी दी। इसी बीच दोपहर में कोरोना पॉजिटिव मरीज का बड़ा भाई जो कि जंगलगढ़ी में अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी हालत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द होने पर उसे करीब 2 बजे अनूपशहर रोड के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां 02.45 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई। नर्सिंग होम ने हार्ट अटैक से उसकी मौत का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किया है।
सूचना पर रिश्तेदार उसके घर पर पहुंच गए। इधर, जिला प्रशासन और पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो वह भी उसके घर पर पहुंच गए। इसी बीच अफवाह उड़ गई की बड़ा भाई भी छोटे के संपर्क में आया था, जिससे उसे कोरोना हो गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की कि बड़े भाई की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है न कि कोरोना से। इसके बाद रिश्तेदारों और पुलिस की मौजूदगी में शव को शाहजमाल कब्रिस्तान लाया गया। यहां शाम को शव सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देहली गेट धीरेंद्र मोहन के अनुसार नर्सिंग होम द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र का सत्यापन कराया गया है। हालांकि यह व्यक्ति भी घास की मंडी में मीट की दुकान चलाना था। मगर पिछले सात साल से दोनों भाइयों में अच्छे रिश्ते नहीं थे। दोनों में दूरी की बात मोहल्ले के लोगों व रिश्तेदारों ने बताई है।
दिल्ली की किसी जमात में शामिल हुआ था दूसरा कोरोना पॉजिटिव
अलहदादपुर नीवरी में मिला 31 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव का नाम यूपी एसटीएफ की ओर से जारी की गई 700 जमातियों की सूची में भी शामिल था। जिला प्रशासन के मुताबिक पुलिस के पास नौ अप्रैल को वह सूची आई थी, जिस पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। साथ ही उसे परिवार सहित होम क्वारंटीन किया गया था। उसका दूसरा सैंपल 18 अप्रैल को लिया गया, जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि पर टीम मौके पर पहुंच गई। जमाती को हरदुआगंज और उसके परिवार के 9 सदस्यों को छेरत भेजा गया। इधर, पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। इलाके के लोग पुलिस की कार्रवाई को देख दहशत में आ गए। पुलिस को सबसे अधिक परेशानी का सामना तब करना पड़ा, जब लोग पुलिस की टीम को देख घरों से बाहर निकल आए और इलाके में चहलकदमी करने लगे। इस पर पुलिस ने लोगों को डांट फटकार लगाते हुए घरों के भीतर कैद किया। इसके साथ ही पुलिस ने माइक के जरिये एलान किया कि कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर न निकले। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी मुनिराजजी ने कहा कि युवक का नाम यूपी एसटीएफ की ओर से भेजी गई जमातियों की सूची में शामिल था। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि वह निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात में शामिल हुआ था कि नहीं। फिलहाल इस संबंध में जांच जारी है। इसके साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। जैसे-जैसे संपर्क में आए लोगों के नाम सामने आएंगे, उन सभी का जांच कराई जाएगी।
यह व्यवस्था की गईं इन इलाकों में
उस्मानपाड़ा इलाके में नगर आयुक्त के आदेश पर 15 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। 100 सफाईकर्मी, सैनिटाइजेशन के लिए छह गाड़ियां, फागिंग के लिए पोर्टेबिल फागिंग मशीनों ने काम करना शुरू कर दिया है। लोगों पर नजर रखने को ड्रोन कैमरा लगाया गया है। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि अलहदादपुर एवं उस्मानपाड़ा क्षेत्र की हर गली को सैनिटाइज करने के लिए 100 मीटर लंबाई तक सैनिटाइज करने वाली मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। बायोमेडिकल वेस्ट हटवाने के लिए अलग से गाड़ी लगाई गई है।
सीडीओ अनुनय झा ने बताया कि दोनों कंटेनमेंट क्षेत्रों में मात्र नगर निगम, पूर्ति एवं स्वास्थ्य टीमें काम करेंगी। यहां स्थापित सरकारी दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे। पूर्ति विभाग आवश्यक वस्तुओं की घर-घर सप्लाई कराएगा। सीएमओ बीपी कल्याणी ने बताया कि मंगलवार से स्वास्थ्य टीमें दोनों कंटेनमेंट इलाकों में घर-घर जाकर लोगों के सैंपल लेंगी और जांच के लिए भेजेंगी।
कोरोना के स्रोत का पता लगाने में माथापच्ची
उस्मानपाड़ा में मिले कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के परिवारीजन फरार हैं। तलाश जारी है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस व प्रशासन में इसका पता लगाने के लिए माथापच्ची चल रही है कि इस व्यक्ति को कोरोना कैसे हुआ। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार धारा 188, 269, 271, धारा 3 महामारी अधिनियम व धारा 51 राष्ट्रीय आपदा अधिनियिम के तहत मरीज सहित उसके परिवार के फरार 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक की जांच में पता चला है कि उसे सीधे ही जेएन मेडिकल में भरती कराया था। अब फरार परिजनों की तलाश की जा रही है। सीएमओ बीपी कल्याणी ने बताया कि उस्मानपाड़ा निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति कैसे संक्रमित हुआ, इसकी पड़ताल के लिए उसकी टूर हिस्ट्री पता करने की कोशिश की जा रही है।
अलीगढ़ में अब तक मिले हैं चार कोरोना पाजीटिव केस
कोरोना के शोर के बीच अलीगढ़ में अब तक चार पॉजिटिव केस मिले हैं। एक मिर्जाचांदपुर और एक फैज मस्जिद कोतवाली में मिला था। लेकिन उनके प्राथमिक परीक्षण के बाद जिस तरह फाइनल परीक्षण निगेटिव निकला, उसी तरह सोमवार को मिले दोनों केसों के निगेटिव मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें