कोरोना की दूसरी लहर में मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह के स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल के अनुसार दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इस तरह कोरोना से मौतों की संख्या 95 हो गई है। 321 नए केस मिले हैं तो 291 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
कोरोना की दूसरी लहर में मरने वालों की संख्या 95 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल के अनुसार रविवार सुबह तक दो और मरीज काल का ग्रास बन गए हैं। 321 नए केस मिले हैं। इस तरह सक्त्रिस्य मरीजों की संख्या अब 3201 हो गई है। अब तक कुल 18947 मरीज मिले हैं।
रविवार को 291 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। अब तक 15629 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को हुई 2899 जांच मिलाकर अब तक 7.93 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और आवश्यक काम से ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।