रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह के भतीजे की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है, जिनका कोविड प्रोटोकाल के तहत सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। रामबहादुर सिंह ने बताया कि भतीजा दिनेश कुमार (45) को पिछले दिनों बुखार आया था।
जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जो भतीजे के संपर्क में थे, उनकी कोविड-19 की जांच कराई गई, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं मिल पाई है।