फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले में दो अप्रैल तक ‘कोरोना कर्फ्यू’

Thu, 19 Mar 2020 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
corona virus alert - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के डर के चलते जिले में दो अप्रैल तक प्रदेश के अन्य जिलों की तरह सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया है। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक चिकित्सा शिक्षा को छोड़कर सभी प्रकार के शैक्षणिक संस्थान, जिम, म्यूजियम, पर्यटन स्थल, सामाजिक केंद्र, स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल व सिने प्लेक्स व सार्वजनिक कार्यक्रम 2 अप्रैल तक बंद रहेंगे। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों पर कोरोना वायरस के बचाव और सावधानी के दृष्टिगत लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह इंतजाम किए गए हैं। डीएम के मुताबिक राज्य सरकार के अधीन विश्वविद्यालय, बोर्ड व संस्थानों की सभी परीक्षाएं 2 अप्रैल तक स्थगित की गई हैं।

कोरोना से पीड़ितों का सरकार उठाएगी खर्च
तहसील व समाधान दिवस भी स्थगित रहेंगे। आवश्यक बैठकें सीमित लोगों के साथ ही की जाएं तथा जहां तक संभव हो तो वीडियो कॉंफ्रें सिंग के माध्यम से की जाएं। खेल आयोजन भी स्थगित किए गए हैं। साथ ही बताया कि कोरोना से पीड़ित सभी मरीजों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम के मुताबिक इन आदेशों का पालन कराने के लिए अलीगढ़ शहर में सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम प्रथम व द्वितीय को उनके काउंटर पार्ट पुलिस अधिकारी के साथ प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में एसडीएम व तहसीलदार अपने काउंटर पार्ट पुलिस अधिकारी के साथ इन निर्देशों का पालन कराएंगे। यदि कोई निर्देशों का पालन नहीं करता तो उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

किसान दिवस स्थगित
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाली किसान दिवस की बैठक को कोरोना के चलते स्थगित कर दिया है। बैठक की अगली तिथि के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से देर शाम तक कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया। हालांकि माना जा रहा है कि यह बैठक अब अप्रैल माह में ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें