फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोना के चलते एएमयू के सभी वार्षिक कार्यक्रम-सेमिनार रद

विज्ञापन
एएमयू में कोरोना को लेकर बैठक करतेवीसी प्रोफेसर तारिक मंसूर और रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) प्रशासन ने अपने यहां होने वाले सभी वार्षिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, संगोष्ठी आदि स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड बनाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने विश्वविद्यालय को एक एडवाइजरी जारी की है। इसके बाद बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने सभी संकायों के डीन, संस्थानों के निदेशक, आवासीय हालों के प्रोवोस्ट और विश्वविद्यालय से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि मंत्रालय ने जो एडवाइजरी जारी की है, उसकी कॉपी सभी आवासीय हालों के छात्रावासों में वितरित की जाए। साथ ही विश्वविद्यालय से जुड़े सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों के नोटिस बोर्डों पर इसको चस्पा किया जाए। जिससे करोना वायरस के प्रति जागरूकता पैदा हो सके। बैठक में कुलपति प्रो. मंसूर ने कहा कि जहां तक संभव हो, छात्र एक ही स्थान पर इकट्ठा होने से बचें और वार्षिक हाल कार्यक्रमों व सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों को स्थगित किया जाए। कैनेडी हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की अनुमति प्रदान न की जाए। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगोष्ठियों के आयोजनों को भी स्थगित कर दिया जाए। अनावश्यक रूप से गैर जरूरी यात्रा से परहेज किया जाए। कुलपति ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से कहा है कि एहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड को भी तैयार कर लिया जाए।
‘मीटिंग में निर्णय लिया गया कि डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर सभी प्रोवोस्टों से संपर्क स्थापित कर कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करें। डीन भी विभाग अध्यक्षों से मीटिंग कर केन्द्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के प्रति अवगत कराएं। इससे भयभीत होने की कोई आवश्यकता नहीं है। लेकिन एहतियात बरतना बहुत आवश्यक है’ - प्रो. तारिक मंसूर, कुलपति, एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें